किशनगंज एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण हेतु जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की सीमा में लगने वाली चेक पोस्ट आदि में वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान वाहनों को रोकर उनके वाहन और डिक्की की जांच की गयी. पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान शक के आधार पर वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी. वहीं कई वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया और उनका चालान भी काटा गया. साथ ही कागजात नहीं दिखाने वाले वाहनों को थाना लाया गया. एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.
पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
चेकिंग के दौरान शक के आधार पर वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी
