जियापोखर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जियापोखर थाना परिसर में आगामी पर्व सरस्वती पूजा व राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया

पौआखाली जियापोखर थाना परिसर में आगामी पर्व सरस्वती पूजा व राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने की. बैठक में थानाक्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, प्रबुद्धजन उपस्थित हुए. बैठक में उपस्थित जनों ने अपना-अपना महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत करते हुए हर्षोल्लास के साथ पर्व त्योहारों और गणतंत्र दिवस को मनाने का निर्णय लिया है. सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. खासकर पूजा त्योहारों के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा, सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद वाले पोस्ट आदि पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की कड़ी निगरानी बनी रहेगी. बैठक में मुखिया एकरामुल हक, पैक्स अध्यक्ष मो अजीमुद्दीन समेत पूजा समितियों के सदस्यगण उपस्थित थें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >