बहादुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जश्न ए ईद मिलादुन्नबी को लेकर गुरुवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस बैठक की अध्यक्षता बहादुरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने की.

बहादुरगंज. जश्न ए ईद मिलादुन्नबी को लेकर गुरुवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस बैठक की अध्यक्षता बहादुरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने की. मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पर्व के दौरान बेहतर विधि-व्यवस्था को लेकर अपने-अपने सुझाव दिये एवं हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया. इससे पहले थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि प्रशासनिक निर्देश के आलोक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था के सुचारू संचालन को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकस है. पूर्व की भांति ही पर्व में यहां आपसी सौहार्द-सद्भाव व शांति का मिसाल दिखे, प्रशासनिक स्तर पर ठोस तैयारी है. जिसमें आप सबों से भी यथोचित सहयोग व भागीदारी की उम्मीद है. आपसी सदभाव के तहत एक-दूसरे की भावना का सम्मान करें एवं भाईचारगी के साथ पर्व को मनाने में भागीदारी दें. रही बात पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था की तो असामाजिक तत्वों, हुड़दंगियों एवं सोशल मीडिया पर किसी तरह की भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस की पैनी नज़र होगी. किसी तरह के अफवाहों की सूचना मिलें तो इसे तत्काल पुलिस-प्रशासन से साझा करें. ताकि समय रहते ही संलिप्त वैसे किसी भी असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकें. इससे पहले जनसुराज के जिलाध्यक्ष प्रो मुस्सबीर आलम ने भी पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था के संचालन में पुलिस-प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया एवं मौजूद हरतबके के लोगों से भी पर्व के शांतिपूर्ण संचालन में भागीदारी देने की अपील दोहराए. बैठक के दौरान सब इंस्पेक्टर रामबाबू चौधरी, सब इंस्पेक्टर राजीब रंजन भारती, जदयू नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा, नगर भाजपा अध्यक्ष किसलय सिन्हा, कांग्रेसी नेता मेंहदी हसन, पार्षद संजय भारती, पार्षद सितुल सिन्हा, पार्षद साजिद आलम, मौलाना गुलाम सरवर, मुखिया गिरजानन्द सिंह, मौलाना अबुल कलाम नूरी, असलम अली सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >