टेढ़ागाछ में भीषण जाम से यात्री बेहाल, सड़कों पर घंटों थम रही रफ्तार

टेढ़ागाछ में भीषण जाम से यात्री बेहाल, सड़कों पर घंटों थम रही रफ्तार

किशनगंज. टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए जाम की समस्या अब गले की हड्डी बन गई है. टेढ़ागाछ- बहादुरगंज मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित प्रमुख बाजारों में आए दिन लगने वाले लंबे जाम के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. शनिवार को भी टेढ़ागाछ थाना के सामने घंटों लंबा जाम लगा रहा, जिसमें यात्री और वाहन फंसे रहे. स्थानीय लोगों का कहना है कि टेढ़ागाछ बाजार, मटियारी बाजार और प्रखंड मुख्यालय के सबसे व्यस्त फुलबरिया बाजार में जाम की मुख्य वजह सड़क पर बढ़ता अतिक्रमण है. टेढ़ागाछ- बहादुरगंज मार्ग को इस इलाके की लाइफ लाइन माना जाता है. इसी रास्ते से लोग जिला मुख्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुँचते हैं, लेकिन सड़क की कम चौड़ाई और अतिक्रमण के कारण सफर संघर्षपूर्ण हो गया है. जाम में फंसे यात्री नवीन कुमार ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि टेढ़ागाछ में रोजाना जाम से गुजरना पड़ता है. इसकी वजह से हम समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते और हमारे कई जरूरी काम छूट जाते है. यह समस्या अब हर दिन की कहानी बन गई है. इस मामले पर टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि टेढ़ागाछ-बहादुरगंज और फुलबरिया बाजार की मुख्य सड़कें काफी व्यस्त हैं. सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति बन जाती है. उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर जाम की समस्या से निपटने व यातायात को सुचारू बनाने का प्रयास कर रहा है. स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >