सीबीएसई की पहल : 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पर मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू

सीबीएसई की पहल : 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पर मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू

किशनगंज. सीबीएसई ने विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया है. बोर्ड के द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार एनसीईआरटी ने स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रारंभ किए हैं. ये सभी पाठ्यक्रम 16 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं व 15 सितंबर 2026 तक संचालित होंगे. इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक भी नामांकन कर सकते हैं. नामांकन प्रक्रिया 16 अप्रैल से ही प्रारंभ हो चुकी है. इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में लेखा-शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, गणित, भौतिकी, मनोविज्ञान, अंग्रेज़ी तथा समाजशास्त्र सहित कुल 11 विषय शामिल किए गए हैं. सीबीएसई ने अपने सभी संबद्ध विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों से अपील की है कि वे विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक छात्र डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठा सकें. शिक्षा मंत्रालय की इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक, लचीली व सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपनी शैक्षणिक तैयारी को और सशक्त बना सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >