सनशाइन नर्सिंग होम में नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शहर के हलीम चौक स्थित सनशाइन नर्सिंग होम में रविवार देर रात एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया

प्रतिनिधि, किशनगंज शहर के हलीम चौक स्थित सनशाइन नर्सिंग होम में रविवार देर रात एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया. परिजनों ने नर्सिंग होम कर्मियों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है. सूचना मिलने पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया. हालांकि इस संबंध में अब थाना में किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है. बताया जाता है कि बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा के बाद उक्त नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था. महिला ने एक नवजात को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी थी. जब परिजनों ने मरीज को कहीं और ले जाने की बात कही, तो नर्सिंग होम कर्मियों ने उन्हें जबरन एक दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >