बस पड़ाव में बेबी केयर रूम का नप अध्यक्ष ने किया उदघाटन

बस पड़ाव में बेबी केयर रूम का नप अध्यक्ष ने किया उदघाटन

किशनगंज. शहर के वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में शनिवार को बेबी केयर रुम का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, सिविल सर्जन डॉ राजकुमार, वार्ड पार्षद सुशांत गोप व अन्य अतिथियों ने किया. मालूम हो कि राहत संस्था के द्वारा इस बेबी केयर रुम को खोला गया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों को सुरक्षित व निजी वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने शिशुओं को आराम से स्तनपान करा सकें. सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को होने वाली असुविधा व झिझक को देखते हुए इस पहल को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने राहत संस्था के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे माताएं भयमुक्त हो कर बच्चों को स्तन पान करवा सकेगी. इसके लिए राहत संस्था बधाई के पात्र हैं. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने भी इस पहल को सराहनीय बताया. कहा कि भविष्य में शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी ऐसी सुविधाएं विकसित करने की योजना बनायी जायेगी. वही राहत संस्था की सचिव डॉ फरजाना बेगम ने कहा कि बड़े शहरों में अक्सर महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों को फीड कराने में असहज महसूस करती थी. कई बार उन्हें उचित जगह नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए महिला सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए बेबी केयर रूम का निर्माण कराया गया है. उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. वार्ड पार्षद सुशांत गोप ने कहा कि कहा कि यह सुविधा महिला यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी. स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई कि इस तरह की व्यवस्था से महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा और वे अपने बच्चों के साथ यात्रा के दौरान अधिक सहज महसूस करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >