आम को बचाने के लिए लगाया करंट, नाबालिग की मौत

गांव के एक भू-स्वामी शाहनवाज अपने आम के वृक्ष से फल की चोरी नही होने के लिए नंगे विद्युत तार को आम के वृक्ष के आसपास फैला कर रखा था.

पहाड़कट्टा पोठिया थाना क्षेत्र के उदगारा पंचायत अंतर्गत हल्दागांव में करंट की चपेट में आने से एक 11 वर्षीय बालक की मौत मौके पर हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान युग कुमार के रूप में हुई है. शुक्रवार को पोठिया थाना में मृतक की नानी सकितिया देवी के लिखित आवेदन पर कांड दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि बीते गुरुवार की सुबह गांव के अन्य बच्चों के साथ युग कुमार पिता शिवा मंडल खेलने गया था. बच्चों ने युग कुमार को आम पेड़ के नीचे अचेत देख हल्ला करना शुरू कर दिया. जहां युग की नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. ग्रामवासियों का स्वर बस यही था कि आखिर नाबालिग की क्या गलती थी. बताया जा रहा है कि उसी गांव के एक भू-स्वामी शाहनवाज अपने आम के वृक्ष से फल की चोरी नही होने के लिए नंगे विद्युत तार को आम के वृक्ष के आसपास फैला कर रखा था. जिसकी चपेट में आने से बालक की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पोठिया थाना से एसआइ हलदर यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना में हल्दागांव के शाहनवाज, सरेजान, जमशेद व मजहर को नामजद आरोपित बनाया गया है. उदगारा पंचायत में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मो जमशेद आलम, समाजसेवी अजय यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपित के गिरफ्तारी की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >