खगड़िया में छापेमारी कर फर्जी आधार कार्ड गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

फर्जी आधार कार्ड गिरोह का सदस्य खगड़िया से गिरफ्तार

मोबाइल दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध खेल, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किया बरामद

किशनगंज. सीमावर्ती क्षेत्र के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में फर्जी आधारकार्ड बनवाने वाले गिरोह के उद्भेदन के बाद पुलिस लगातार गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस की विशेष टीम ने शनिवार की शाम को खगड़िया शहर में भी एक मोबाइल की दुकान में छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने खगड़िया जिले के पौड़ा, फुलवरिया निवासी कुदंन कुमार को गिरफ्तार किया है. किशनगंज पुलिस ने एसटीएफ, खगड़िया पुलिस व अररिया पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चला कर आरोपित को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपित मोबाइल दुकान की आड़ में फर्जी आधारकार्ड बनवाता था. शनिवार की शाम को किशनगंज पुलिस के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में की गयी कार्रवाई के बाद किशनगंज पुलिस खगड़िया व अररिया जिले में छापामारी अभियान चला रही थी. इसी क्रम में खगड़िया जिले में एक मोबाइल दुकान में फर्जी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनाने के आरोप में उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया है.

खगड़िया से गिरफ्तार कुंदन कुमार के मोबाईल दुकान से पुलिस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाईल फोन, लेपटॉप व दुकान से फर्जी प्रमाण पत्र, फोटो शॉप शॉफ्टवेयर से बना फर्जी आधार कार्ड, मूल आधार कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र, विभिन्न उम्र के व्यक्तियों का जन्म प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन पत्र, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, इंडेन गैस एजेंसी का दस्तावेज की लगभग 500 छायाप्रति बरामद की गयी है. पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है. इस गिरोह में अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है. वहीं पकड़े गए आरोपित को पुलिस की टीम रविवार को किशनगंज लेकर पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >