मंडल कारा में खैनी, धारदार पत्थर, कांटी, लाइटर समेत मिले कई प्रतिबंधित सामान

मंडल कारा किशनगंज का शुक्रवार की अहले सुबह चार बजे से डीएम व एसपी ने सुरक्षा कारणों से निरीक्षण किया

मंडल कारा का डीएम-एसपी ने किया अहले सुबह चार बजे निरीक्षण किशनगंज. मंडल कारा किशनगंज का शुक्रवार की अहले सुबह चार बजे से डीएम व एसपी ने सुरक्षा कारणों से निरीक्षण किया. निरीक्षण में जेल के सभी वार्डों का बारी बारी से मुआयना किया गया. डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में एसडीएम अनिकेत कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी टीम में शामिल थे. करीब चार घंटे तक मंडल कारा का निरीक्षण किया गया. मिली जानकारी के अनुसार जेल में तलाशी के दौरान कई प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद किये गये है. जिसमें खैनी, धारदार पत्थर, लाइटर, कांटी,पाइप क्लिप, कागज पर अंकित मोबाइल नबर और कुछ रुपये बरामद किया गया है. डीएम विशाल राज ने बताया कि मंडल कारा का समय समय पर औचक निरीक्षक किया जाता है. इसी क्रम में अहले सुबह मंडल कारा का निरीक्षण किया गया. कारा प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. जेल के पुरुष और महिला वार्डों की तालाशी ली गयी. वहीं कारा परिसर के अस्पताल की व्यवस्था की भी पड़ताल की गयी. सुरक्षा को लेकर भी व्यवस्था की जांच की गयी. बंदियों की क्षमता के बारे में भी जानकारी ली गयी. जेल में साफ सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. मुलाकाती को लेकर भी जानकारी ली गयी. जेल परिसर में वर्तमान व्यवस्था की स्थिति को देखा गया. जेल प्रशासन को सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर भी कई निर्देश दिये गये हैं. जेल के अंदर व बाहर की सुरक्षा को लेकर भी पड़ताल की गयी. हालांकि निरीक्षण की भनक पहले से जेल प्रशासन को भी नहीं थी. डीएम और एसपी अचानक से शुक्रवार की सुबह मंडल कारा पहुंचे थे. निरीक्षण में डीएम व एसपी के साथ एडीएम अमरेंद्र कुमार पंकज, एसडीएम अनिकेत कुमार, जेल अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >