जिलास्तरीय बैठक में कई बिंदुओं पर हुई समीक्षा

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में साप्ताहिक कार्य संस्कृति एवं विभागीय अनुशासन सुदृढ़ करने के लिए बैठक की गयी

किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में साप्ताहिक कार्य संस्कृति एवं विभागीय अनुशासन सुदृढ़ करने के लिए बैठक की गयी. बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी व पदाधिकारीगण उपस्थित थे. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी विभागों से प्राप्त रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई. कर्मियों की कर्म पुस्तिका संधारण की स्थिति, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण की प्रगति, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन की समीक्षा, नीलाम पत्रवाद, माननीय न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत एवं अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की प्रगति, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति, सेवांत लाभ, अंतर विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा अन्य लंबित प्रतिवेदनों की प्रगति की समीक्षा की गई. डीएम ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि रिकवरी संबंधी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से तैयार कर उपलब्ध कराएं. जिला पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए तथा अधिक से अधिक मात्रा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. इस क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ कार्य करने का निदेश दिया गया. बैठक में डीडीसी स्पर्श गुप्ता, अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, जिला योजना पदाधिकारी-सह-जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >