प्रबंधित कोडिन युक्त सिरप जब्त, एक गिरफ्तार

कुर्लीकोर्ट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार से नौ बोतल प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप जब्त किया

ठाकुरगंज. कुर्लीकोर्ट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार से नौ बोतल प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप जब्त किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि जब्ती पावरग्रिड के समीप वाहन चेकिंग के दौरान की गई है. आरोपित की पहचान अफसर अली, पिता अहमद अली, निवासी बागडोगरा, जिला दार्जिलिंग (प. बंगाल) के रूप में हुई है. शनिवार सुबह पुलिस गश्ती दल को देखते ही आरोपित भागने का प्रयास करने लगा, जिसे लेकर संदेह होने पर जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया. जांच के दौरान उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की से प्रतिबंधित सिरप बरामद हुआ. आरोपित के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में किशनगंज जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >