बैलबाड़ी मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से जुगाड़ वाहन के उड़ गए परखच्चे

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 24 May 2026 6:12 PM

विज्ञापन

घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा.

विज्ञापन

ठाकुरगंज ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के बैलबाड़ी मोड़ के समीप शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. डंपर और जुगाड़ वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. जानकारी के अनुसार छैतल पंचायत अंतर्गत भोला भिट्ठा निवासी आबिद हुसैन एवं वार्ड संख्या-02 निवासी इजहार आलम जुगाड़ वाहन पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान बैलबाड़ी मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि जुगाड़ वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों सड़क पर गंभीर अवस्था में गिर पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल ठाकुरगंज नगर स्थित नियाज़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताई है. घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैलबाड़ी मोड़ पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लंबे समय से हादसों का कारण बन रही है. लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और नियमित ट्रैफिक जांच की मांग की है. लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में और बड़े हादसे हो सकते हैं.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन