किराना दुकान की आड़ में बनाता था फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज, एक गिरफ्तार

किशनगंज पुलिस ने टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनवाए जाने के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है

किशनगंज.

किशनगंज पुलिस ने टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनवाए जाने के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मामले में टेढ़ागाछ बलूआजगीर निवासी मनोहर कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है, जो किराना दुकान की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाता था. पुलिस ने आरोपित के पास से चार सौ लोगों ने नाम के अलग-अलग आधारकार्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एक लैपटॉप, एक मॉनिटर, थंब स्कैनर, फिंगर प्रिंट स्कैनर, लैपटॉप चार्जर, सीपीयू, पासबुक, एटीएम कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, खतियान, एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मुहर, एक सरपंच का मोहर सहित 57 प्रकार के दस्तावेज व सामग्री जब्त किए गए हैं. मामले में टेढ़ागाछ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि फर्जी तरीके से दस्तावेज बनवाए जाने के गिरोह का नेटवर्क सीमांचल के जिलों के साथ साथ बंगाल व यूपी के कई क्षेत्रों में फैला हुआ है. एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यालय डीएसपी के कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी संतोष कुमार को सूचना मिली थी कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध तरीके से फर्जी दस्तावेज व आधारकार्ड बनवाया जा रहा है. सूचना पर एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित किया गया. टीम द्वारा फर्जी आधारकार्ड बनवाये जाने के मामले में कार्रवाई को लेकर अररिया एसपी सह किशनगंज के प्रभारी एसपी जितेंद्र कुमार व मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार के निर्देशन में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की शाम गठित टीम ने टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की.

टीम में शामिल

टीम में प्रभारी एसपी सह अररिया एसपी जितेंद्र कुमार,मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार, एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार,साइबर डीएसपी रविशंकर, टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष इजहार आलम, इंस्पेक्टर मोहम्मद मुश्ताक , अवर निरीक्षक सोना कुमार, अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार,विकास कुमार, रितेश कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मनीषा कुमारी व अन्य शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >