किशनगंज की बेटी का बेंगलुरु में जलवा: सुरभि ने जीता 'मिस ब्यूटीफुल स्माइल' का ताज, अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने भी की तारीफ

किशनगंज की सुरभि सुंदरम ने बेंगलुरु में 'ज्वेल ऑफ साउथ 2026' में 'मिस ब्यूटीफुल स्माइल' का खिताब जीतकर ज़िले का नाम रोशन किया है. चार दिवसीय प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और गायन से जूरी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

किशनगंज. जिला मुख्यालय के रूईधासा की रहने वाली सुरभि सुंदरम ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक मुस्कान के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में किशनगंज का नाम रोशन किया है. सुरभि ने बेंगलुरु में आयोजित ‘ज्वेल ऑफ साउथ 2026’ प्रतियोगिता में मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब अपने नाम किया.

चार दिवसीय प्रतियोगिता में सुरभि ने दिखाया हुनर

रूईधासा महाकाल मंदिर निवासी साकेत कुमार सिन्हा की पुत्री सुरभि ने नारी फर्स्ट इवेंट की ओर से आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 5 से 8 सितंबर तक बेंगलुरु के द चांसरी पवेलियन में आयोजित किया गया था.

आत्मविश्वास और शालीनता से जूरी को किया प्रभावित

ग्रैंड फिनाले के दौरान सुरभि ने अपनी खूबसूरती के साथ आत्मविश्वास, शालीनता और आकर्षक मुस्कान से जूरी सदस्यों और मेंटर्स को प्रभावित किया. उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मिस ब्यूटीफुल स्माइल के खिताब से सम्मानित किया गया.

टैलेंट राउंड में सिंगिंग से भी बटोरी सराहना

प्रतियोगिता के टैलेंट राउंड में सुरभि ने म्यूजिक और सिंगिंग के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. उनके इस प्रदर्शन की सेलिब्रिटी जज सुधा चंद्रन ने भी सराहना की. सौंदर्य प्रतियोगिता के साथ अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन कर सुरभि ने निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया.

सफलता की खबर मिलते ही शहर में खुशी

सुरभि के खिताब जीतने की खबर मिलते ही उनके परिवार और शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी. लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. स्थानीय लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में किशनगंज की बेटी की सफलता जिले के लिए गौरव की बात है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >