किशनगंज गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ का चुनाव संपन्न, विपिन बने अध्यक्ष व दिलीप बने सचिव

किशनगंज गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ का चुनाव संपन्न, विपिन बने अध्यक्ष व दिलीप बने सचिव

किशनगंज. गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ, जिला शाखा किशनगंज के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव स्थानीय गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय के प्रांगण में शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुआ. इस चुनाव में जिले के गृहरक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. गुप्त मतदान के माध्यम से नई जिला कार्यकारिणी का चयन किया. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतपत्रों के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया चली. चुनाव को निष्पक्ष व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जिला समादेष्टा के प्रतिनिधि के रूप में कंपनी कमांडर मुन्नू कुमार के संयुक्त नेतृत्व में रही. मतदान समाप्त होने के ठीक बाद, शाम 04:30 बजे से जिला कार्यालय परिसर में ही मतगणना शुरू हुई. पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी. शाम 05:30 बजे तक मतगणना का कार्य पूरा कर लिया गया. चुनाव पर्यवेक्षक देशबंधु आजाद ने प्राप्त मतों के आधार पर आधिकारिक रूप से विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष पद पर विपिन प्रसाद सिंह ने 241 मत प्राप्त कर जीत हासिल की. वहीं सचिव पद पर दिलीप कुमार यादव ने 183 मत पाकर निर्वाचित हुए. परिणामों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया. संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी गृहरक्षकों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य करेगी. चुनाव के सफल आयोजन पर चुनाव समिति ने प्रशासन और पुलिस बल का आभार व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >