काली मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया गया उदघाटन

प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत बिशनपुर काली स्थान में पंचायत के योजना से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन गोकुल चंद्र चौधरी व पूर्व मुखिया विनय चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया

कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत बिशनपुर काली स्थान में पंचायत के योजना से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन गोकुल चंद्र चौधरी व पूर्व मुखिया विनय चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. पहला बैसाख के शुभ अवसर पर ऐतिहासिक काली स्थान जो आस्था और श्रद्धा का केंद्र है, सैकड़ों वर्ष पूर्व उक्त काली स्थान की स्थापना जादू राम गादु राम चौधरी के द्वारा किया गया था. उक्त स्थल पर प्रत्येक वर्ष ग्राम पूजा का आयोजन होता आ रहा है. इस वर्ष मुखिया पिंटू चौधरी के प्रयास से चारदीवारी निर्माण के साथ-साथ द्वार निर्माण कार्य कर सौंदर्यीकरण किया गया. इस मौके पर भाजपा नेता नारायण चौधरी, ग्रामीण तरुण चौधरी, उत्तम चौधरी, किशोर साह, सरपंच हाजी जलालउद्दीन, सांसद प्रतिनिधि शहनवाज हैदर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कुमार प्रखर आर्य, वार्ड सदस्य शहंशाह अंसारी, राजेंद्र खेतावत, नवीन अग्रवाल, अवसर अलम, बिमल अग्रवाल, उमेश रजक, नीरज साह, मनोज झा, आजाद आलम, श्याम साह, चंद्र साह, मदन रजक, सुमन चौधरी, रवि मांझी, विवेक गुप्ता, सीजन रजक, नवीन रजक,जीतू जैन समेत सैकड़ों ग्रामीण थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >