भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व एपीएफ की संयुक्त गश्ती

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व एपीएफ की संयुक्त गश्ती

फतेहपुर बीओपी क्षेत्र में दोनों देशों के अधिकारियों ने की क्षेत्र की निगरानी, तस्करी रोकने के लिए आपसी तालमेल पर जोर

किशनगंज. भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 12वीं बटालियन, बीओपी फतेहपुर के जवानों द्वारा नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के साथ संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया. यह अभियान दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय व सीमा पर शांति व्यवस्था बनाये रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में निरीक्षण

संयुक्त गश्ती के दौरान नेपाल एपीएफ के डीएसपी दिनेश चेस्ट स्वयं उपस्थित रहे व उन्होंने अपने जवानों के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया. वहीं भारतीय पक्ष की ओर से एसएसबी किशनगंज के डीसी दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. इस दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया व संभावित चुनौतियों को लेकर आपसी चर्चा भी की.

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की संयुक्त गश्त से दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच तालमेल बेहतर होता है. इससे सीमा क्षेत्र में शांति बनी रहती है. इससे स्थानीय नागरिकों में भी सुरक्षा की भावना मजबूत होती है. अधिकारियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त अभियानों को नियमित रूप से जारी रखने की बात कही, ताकि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित व शांतिपूर्ण बनाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >