किशनगंज. बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गुलाम रसूल बाल्यावी का किशनगंज पहुंचने पर जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के सदस्यता अभियान पर समीक्षा भी की. जानकारी के अनुसार बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि तय तिथि तक जिले में विशेष कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाए, जिससे संगठन को और सशक्त किया जा सके. इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रा की मौत के बाद एसआइटी का गठन किया गया है और एसआईटी के द्वारा न्यायिक व्यवस्था के तहत् दोषियों को सख्त सजा दिलवाने का काम किया जाएगा. उन्होंने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक बिहार में कोई अपराधी नहीं बचा है. आगे भी बचने वाला नहीं है. थोड़ी देर जरूर हो सकती है लेकिन सजा जरूर मिलेगी. सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन का राज है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, नगर कोषाध्यक्ष बबलू कुमार साहा, अनवर आलम सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
