जय नारायण यादव दूसरी बार चुने गए जदयू किशनगंज नगर अध्यक्ष

कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी इमानदारी के साथ करेंगे.

किशनगंज जनता दल यूनाईटेड के पूरे बिहार में चल रहे सांगठनिक चुनाव 2026 के क्रम में जिला में 20 फरवरी से 23 फरवरी तक प्रखण्ड और नगर परिषद क्षेत्र में जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष और जदयू नगर अध्यक्ष का चुनाव के आखिरी दिन नगर अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ. मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के क्रियाशील कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से जय नारायण यादव को लगातार दूसरी बार नगर परिषद क्षेत्र का अध्यक्ष के रूप में चुनाव किया. चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक रूप से किया गया. सर्वप्रथम अभ्यर्थी जय नारायण यादव के प्रस्तावक अजित चौहान द्वारा नामांकन पत्र नगर निर्वाची पदाधिकारी शशांक सिंह के समक्ष दिया गया. तत्पश्चात नामांकन पत्र की जांच की गई जिसे सही पाकर स्वीकृत किया गया. चूंकि एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ इसलिए श्री यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. इस अवसर पर नवमनोनीत जदयू नगर अध्यक्ष जयनारायण यादव ने कहा कि कि पार्टी ने उनके कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी इमानदारी के साथ करेंगे. उन्होंने कहा कि जिला में पार्टी को और अधिक धारदार और मजबूत करना प्राथमिकता है. चुनाव प्रक्रिया में नगर पर्यवेक्षक अब्दुल लतीफ, जिला निर्वाची पदाधिकारी सत्यप्रकाश, रियाज अहमद, नूर इस्लाम नूरी, जियाउल हक, राम कुमार, आज़ाद हुसैन आज़ाद, युवा अध्यक्ष डॉ मसूद, दानिश इकबाल एवं अन्य सैकड़ों क्रियाशील कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >