ठाकुरगंज ठाकुरगंज नगर पंचायत में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. नगर पंचायत परिसर में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन कर किया. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नगर पंचायत के कार्यालय कर्मी, पर्यवेक्षक, गणनाकर्मी व कई वार्ड पार्षद बड़ी संख्या में मौजूद थे. प्रशिक्षण सत्र में जनगणना से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. जिसमें घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, परिवारों का विवरण संकलन, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेटा एंट्री, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग, गोपनीयता के मानक तथा त्रुटिरहित रिपोर्टिंग पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना को पूरी तरह तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. हर घर, हर व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज हो, इसके लिए कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि किसी भी स्तर पर गलती की गुंजाइश न रहे. कार्यक्रम के दौरान मुख्य पार्षद ने सभी कर्मियों से जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपील की. साथ ही आम नागरिकों से भी जनगणना के दौरान सही एवं पूर्ण जानकारी देने का आग्रह किया गया, ताकि क्षेत्र के विकास की सटीक रूपरेखा तैयार की जा सके.
जनगणना को तकनीक आधारित व पारदर्शी बनाने की हो रही पहल

जनगणना को तकनीक आधारित व पारदर्शी बनाने की हो रही पहल
Copied link
ठाकुरगंज नगर पंचायत में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है