30 पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों की दी जानकारी

पशुचिकित्सा व 98 पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी ने शुक्रवार को पोठिया प्रखंड के आमबाड़ी, बुधरा पंचायत में 97वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया

किशनगंज पशुचिकित्सा व 98 पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी ने शुक्रवार को पोठिया प्रखंड के आमबाड़ी, बुधरा पंचायत में 97वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया. इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ आकृति अन्ना ने बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया. इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है. इस दौरान लगभग 30 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई. डॉ आकृति ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 95 पशुपालकों के 234 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों जैसे पशुओं में कृमि की समस्या, खान-पान एवं पाचन की समस्या, गर्भधारण की समस्या, दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का इलाज एवं परामर्श दिया गया. शिविर में बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज-तत्वों तथा कृमिनाशक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया. इस शिविर में आमबाड़ी गांव के पशुपालक बड़ी संख्या में लाभान्वित हुए एवं द्वार पर आकर पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >