आयकर विभाग की टीम ज्वेलरी शो-रूम में कर रही जांच

छापेमारी की खबर फैलते ही शहर में चर्चा का माहौल बन गया. हालांकि सुरक्षा कारणों से पुलिस ने आम लोगों को पास जाने से रोक दिया.

किशनगंज शहर के सोनार पट्टी रोड में प्रमुख सोना व्यवसायी राजेंद्र ज्वैलरी के शो रुम में आयकर विभाग ने शुक्रवार की शाम को जांच शुरू की है. सुरक्षा कारणों से आयकर विभाग की टीम सदर थाना की पुलिस को साथ लेकर पहुंची थी. मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम किशनगंज सहित कुछ शहरों में सोना चांदी का कारखाना, शोरूम व कार्यालय कई सहित अन्य ठिकानों में जांच अभियान चला रही है. टीम वित्तीय वर्ष से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी हुई है. सोनार पट्टी रोड में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके इसलिए सदर थाना की पुलिस भी मौजूद है. आयकर विभाग को संबंधित व्यवसाय से जुड़े वित्तीय लेन-देन में अनियमितता की आशंका है. जिस कारण जांच की जा रही है. हालांकि इस कार्रवाई को लेकर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहा है. बताया जाता है कि आयकर विभाग की टीम के द्वारा खाता, बिल, खरीद-बिक्री रजिस्टर, बैंक दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड तथा अन्य वित्तीय कागजातों को खंगाला जा रहा है. सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान कंप्यूटर हार्ड डिस्क, दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी पड़ताल की जा रही है. छापेमारी की खबर फैलते ही शहर में चर्चा का माहौल बन गया. हालांकि सुरक्षा कारणों से पुलिस ने आम लोगों को पास जाने से रोक दिया. आयकर विभाग के अधिकारी के द्वारा आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >