भूकंप हो धैर्य रखें व खाली स्थानों या मजबूत फर्नीचर के नीचे जायें

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के फुलबड़िया के मध्य विद्यालय में शनिवार को 12वीं बटालियन एसएसबी की आरआरटी (रैपिड रिस्पॉन्स टीम) पेक्टोला ने जागरूकता कार्यक्रम किया

किशनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के फुलबड़िया के मध्य विद्यालय में शनिवार को 12वीं बटालियन एसएसबी की आरआरटी (रैपिड रिस्पॉन्स टीम) पेक्टोला ने जागरूकता कार्यक्रम किया. आपदा प्रबंधन को लेकर यह कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक और प्रशिक्षित करना था. कार्यक्रम का नेतृत्व एसआई टेकचंद ने किया, जबकि टीम में एएसआई पोखन लाल, रवि प्रताप, संतोष पासवान, संजय, श्याम सुंदर, श्रीनु और रंधीर सहित अन्य सदस्य शामिल रहे. टीम ने विद्यार्थियों को भूकंप, आगजनी तथा अन्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी. भूकंप से संबंधित सत्र में बताया गया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है. विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थानों की पहचान करने, मेज या मजबूत फर्नीचर के नीचे शरण लेने तथा खुले स्थानों की ओर सुरक्षित तरीके से जाने की प्रक्रिया समझाई गई. टीम ने यह भी बताया कि अफवाहों से बचते हुए सही जानकारी पर ही विश्वास करना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने की तकनीक सिखाई गई. इसके साथ ही प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) के महत्व पर जोर देते हुए घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाने के सही तरीके बताए गए, जिससे गंभीर स्थिति को नियंत्रित किया जा सके. अग्नि सुरक्षा पर विशेष सत्र आयोजित करते हुए टीम ने विभिन्न प्रकार की आग की पहचान, उनके कारण और उन्हें बुझाने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >