योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर में सुधार लायें : एसएसबी

योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर में सुधार लायें : एसएसबी

किशनगंज. टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 12वीं बटालियन ई समवाय बीओपी पैकटोला में मंगलवार को ग्रामीण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता बीओपी प्रभारी केलाश दान (उपनिरक्षक सामान्य) ने की. इस दौरान आसपास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा एसएसबी द्वारा आमंत्रित किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकें. इसके साथ ही एसएसबी अधिकारियों ने लोगों को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया. विशेष रूप से नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों को स्वयं व अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया गया. अधिकारियों ने नशा के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे न केवल स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी नकारात्मक असर पड़ता है. नशे से होने वाली विभिन्न बीमारियों और सामाजिक समस्याओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी. इसके अलावा मानव तस्करी एवं सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया. एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है. यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, घुसपैठ या अवैध कार्य की जानकारी मिले तो तुरंत एसएसबी को सूचित करें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके. इस अवसर पर एसएसबी ने ग्रामीणों से सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान कई छायाचित्र भी लिए गए, जो इस जागरूकता अभियान की झलक प्रस्तुत करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >