एमडीएम व शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें प्रधानाध्यापक : प्रभारी बीईओ

एमडीएम व शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें प्रधानाध्यापक : प्रभारी बीईओ

किशनगंज. माध्यमिक विद्यालय, बेणुगढ़ का गुरुवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद मांझी ने बताया कि विद्यालय में कुल 350 छात्र-छात्राओं का नामांकन है, जिनके पठन-पाठन की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है. विद्यालय में कुल 14 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं, जो नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं. निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर छात्रों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य एवं अनुशासन की स्थिति का अवलोकन किया. उन्होंने छात्रों से संवाद कर शिक्षा के स्तर की जानकारी ली. निरीक्षण के उपरांत अनिल कुमार शर्मा ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन योजना के तहत संचालित किचन की व्यवस्था व छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन की स्थिति को संतोषजनक पाया. उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग पर संतोष व्यक्त किया. कहा कि इसी प्रकार अनुशासन व गुणवत्ता को बनाए रखना आवश्यक है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानाध्यापक को अहम निर्देश दिए. कहा कि विद्यालय में स्वच्छता को सुदृढ़ किया जाए. मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए. स्कूल में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षक वहां के अभिभावकों से समन्वय बनाकर रखें. शिक्षण कार्य में नवाचार को अपनाएं. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >