कलश यात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

ठाकुरगंज प्रखंड की डुमरिया पंचायत के पांचगाछी गांव में शुक्रवार से श्रीश्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ हो गया है

पौआखाली. ठाकुरगंज प्रखंड की डुमरिया पंचायत के पांचगाछी गांव में शुक्रवार से श्रीश्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ हो गया है. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया. सिर पर कलश धारण किए महिलाएं पारंपरिक परिधानों में नजर आईं. जय श्रीराम और हरे कृष्ण, हरे राम के उद्घोष से पांचगाछी गांव तथा नगर पंचायत पौआखाली के पबना तक पूरा वातावरण गुंजायमान रहा. ढोल गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा पांचगाछी गांव स्थित पूजा मंडप से निकलकर एलआरपी चौक, नगर बाजार पौआखाली होते हुए पबना धार पहुंची, जहां से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरकर पुनः पूजा मंडप के लिए प्रस्थान कर गयी. इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय पुलिस प्रशासन की उपस्थिति बनी रही. शोभायात्रा में आयोजनकर्ता प्रभाष सिन्हा, बरूण सिन्हा, सुभाष सिन्हा, मनोज सिन्हा, चंदन सिन्हा, भीष्म सिन्हा, संग जदयू नगर अध्यक्ष हबेवुर रहमान, पैक्स अध्यक्ष मनोज सिन्हा शामिल रहें. अनुष्ठान में बिहार बंगाल से आई सुप्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों के द्वारा हरिनाम संकीर्तन का अखंड जाप किया जाएगा. वहीं इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पांचगाछी अष्ट्याम समिति के सदस्यों को डुमरिया पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अजय सिन्हा ने कहा है कि अखंड हरिनाम संकीर्तन अनुष्ठान से आध्यात्मिक वातावरण तैयार होता है, हृदय में ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति का प्रवाह बढ़ता है. ग्रामवासी अक्षय कुमार सिन्हा, सिपीन कुमार सिन्हा, कुंदन सिन्हा आदि ने हर्ष के साथ बताया कि उनके गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिनाम संकीर्तन समारोह आयोजित किया गया है इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सुख शांति एवम समृद्धि लाना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >