पुलिस स्मैक के विरुद्ध लगातार चला रही अभियान , 69 पुड़िया स्मैक के साथ चार युवक गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी. टीम टेउसा चाय बगान पहुंची जहां कुछ युवक इकट्ठा थे.

किशनगंज सदर थाना की पुलिस स्मैक के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने बुधवार को स्मैक के तस्करों के विरूद्ध अभियान चलाया. पुलिस टीम ने टेउसा चाय बगान के पास 69 पुड़िया स्मैक के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपितों में दीपेंद्र चौहान, साहिल, शंकर कुमार व सिटुन अलग – अलग स्थानों के रहने वाले हैं. इससे पूर्व पुलिस के द्वारा अलग- अलग स्थानों पर छापेमारी की गई थी. यह कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर की जा रही है. पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद कई मामले सामने आ सकते हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की शहर के कुछ स्थानों पर स्मैक की डिलेवरी की जाती है. सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी. टीम टेउसा चाय बगान पहुंची जहां कुछ युवक इकट्ठा थे. टीम के द्वारा तलाशी ली गई. कार्रवाई के दौरान स्मैक के साथ युवकों को गिरफ्तार किया गया. टीम में अवर निरीक्षक शंख राज कर्ण व अन्य शामिल थे. पुलिस को शहर में स्मैक बेचे जाने की सूचना लगातार मिल रही थी. सूचना के बाद पुलिस अपने तरीके से निगरानी बरत रही थी. इसी के मद्देनजर उक्त कार्रवाई की गई. एसपी के निर्देशन में स्मैक के विरुद्ध लगातार सूचना पर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >