विभिन्न मामलों में फरार चार वारंटी गिरफ्तार

विभिन्न मामलों में फरार चार वारंटी गिरफ्तार

छत्तरगाछ कैंप प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, गिरफ्तार आरोपितों को भेजा गया जेल

पहाड़कट्टा. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान में छत्तरगाछ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने विभिन्न कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे चार नामजद आरोपितों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई छत्तरगाछ पुलिस कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा के नेतृत्व में की गयी.

कैंप प्रभारी ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा वारंट निर्गत होने के बाद से ही पुलिस टीम इन आरोपितों की तलाश में थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी व आरोपितों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की.

इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 10/26 के नामजद आरोपित तेफुज उर्फ तहफूज (पिता गुल मोहम्मद) व गुल मोहम्मद (पिता ईशा मोहम्मद), दोनों निवासी झाड़बाडी, थाना पोठिया को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, थाना कांड संख्या 09/26 के नामजद आरोपित जमरूल (पिता इसराइल), निवासी काला सिंघिया और अफसर आलम (पिता जमालुद्दीन), निवासी गेरामारी को भी पुलिस ने दबोच लिया है.

शांति व्यवस्था के लिए जारी रहेगा अभियान

कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सभी चारों आरोपितों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी. फरार वारंटियों व अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. ताकि आम जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >