किशनगंज. पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की. उन्होंने एसपी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान एसपी ने कहा कि जिले में सक्रिय इंट्री माफिया, ड्रग्स रैकेट, भू माफिया व अन्य संगठित आपराधिक गिरोह पर कड़ी नजर है. उन्होंने बताया कि जिले में सौहार्द एवं शांति बनाये रखना मेरी प्राथमिकता है. इसके साथ ही पीपुल्स फ्रेंडली पुलिसिंग पर विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि जिला बेहतर पुलिसिंग में राज्य में अपना अलग स्थान कायम कर सके. पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने बेहतर पुलिसिंग के लिए हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
