पिकअप वैन व ट्रैक्टर के टक्कर में पांच घायल

पिकअप वैन व ट्रैक्टर के टक्कर में पांच घायल

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित घोंघसा के समीप पिकअप वैन ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार पांच लोग घायल हो गये. सभी घायल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसीएच मे भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान जमुई जिले के चंदवारा निवासी भोला पासवान के पुत्र जितेंद्र पासवान, विनो पासवान के पुत्र हरि पासवान, खीरू पासवान के पुत्र पूरन पासवान, विशुनदेव पासवान के पुत्र सीताराम पासवान एवं गौरी मांझी के रूप में पहचान हुई है. वहीं ग्रामीणों द्वारा हलसी थाना को सूचना दी गयी. सूचना पाते हैं थानाध्यक्ष रंजन कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां ग्रामीण एवं पुलिस बल के सहयोग से घायल को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी लाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा सभी घायल लोगों को इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार चंदवारा गांव से ट्रैक्टर पर लगभग 30 लोगों अचारडीह सत्संग को लेकर जा रहे थे, इसी दौरान लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग घोंघसा के समीप अज्ञात पिकअप द्वारा पीछे से टक्कर मारने से लगभग पांच लोगों घायल हो गये, जिसमें दो लोगों प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया. वहीं थानाध्यक्ष अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामला को संज्ञान में लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन एंव दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >