नाबालिग के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज

सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर नाबालिग लड़की की मां ने शनिवार को सदर थाना में आवेदन देकर नाबालिग लड़की के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की 31 मार्च को अपने घर से कुछ सामान लाने बाजार निकली थी. जो वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन की गई. खोजबीन के बाद भी नाबालिग लड़की नहीं मिली. खोजबीन के कारण देर से प्राथमिकी दर्ज करवाई गई. परिजनों को आशंका है की नाबालिग लड़की को किसी के द्वारा जबरन भगा कर ले जाया गया होगा. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद सदर थाना की पुलिस नाबालिग लड़की की बरामदगी में जुट गई है.प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि नाबालिग लड़की की खोजबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >