देह व्यापार में संलिप्त संचालिका व ग्राहक युवक गिरफ्तार, दो नामजद फरार

सदर थाना किशनगंज में खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी के बाद देह व्यापार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है

प्रतिनिधि, किशनगंज सदर थाना किशनगंज में खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी के बाद देह व्यापार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. मामले में देह व्यापार करवाने के आरोप में तीन महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. छापेमारी में देह व्यापार करवाने के आरोप में संचालिका मुन्नी देवी को व एक युवक मेराज आलम को गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया युवक वहां ग्राहक के रूप में आया था. तीन युवती, दो नाबालिग व एक मूक बधिर नाबालिग लड़की को मुक्त करवाया गया है. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. छापेमारी के दौरान नामजद दो महिला आरोपित माया खातून और मिनी देवी मौके से फरार हो गई थी. नामजद दोनों आरोपित और एक गिरफ्तार आरोपित के घर से पुलिस ने युवती व नाबालिग लड़कियों को मुक्त करवाया है. नमजद आरोपितों के घर से पुलिस ने पेन कार्ड व कुछ आपत्तिजनक वस्तु बरामद किया गया है. मुक्त करवाई गई युवतियों ने पुलिस को बताया की नामजद आरोपितों के द्वारा इनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता था. देह व्यापार का धंधा मोटी रकम कमाने के लिए करवाया जाता है. एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि खगड़ा रेड लाइट एरिया में कार्रवाई के बाद कुछ नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. आगे जांच जारी है. यहां बता दें की खगड़ा रेड लाइट एरिया में रविवार की शाम पुलिस की टीम के द्वारा छापेमारी की गई थी. कार्रवाई बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन सवेरा के तहत की गई थी. टीम में मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार, एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर राजा, इंस्पेक्टर निसार अहमद,एससीएसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार, महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, अवर निरीक्षक अचला शर्मा, अवर निरीक्षक रूपम कुमारी, अवर निरीक्षक शंख राज कर्ण, सुधीर कुमार सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे. टीम में महिला पुलिस कर्मी के साथ सादे लिबाज में भी पुलिस की टीम शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >