पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

जिले के मोतिहारा स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश करते हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल की है

किशनगंज जिले के मोतिहारा स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश करते हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल की है. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है. परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला.छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच जश्न का वातावरण बन गया. इस वर्ष सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के कुल 77 विद्यार्थियों ने भाग लिया था और गर्व की बात यह रही कि सभी 77 विद्यार्थी सफल घोषित हुए. विद्यालय का कुल औसत परीक्षा परिणाम 79.84 प्रतिशत रहा,जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की मेहनत को दर्शाता है. विद्यालय के मेधावी छात्रों में अंशज सिंह ने श्रेष्ठ पांच विषयों के आधार पर 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया.वहीं दिया कुमारी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया. तीसरे स्थान पर सिद्धार्थ गौतम रहे,जिन्होंने 94.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए. इसके अलावा फ़हम काज़मी ने 94.2 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि राजदीप राज ने 93.8 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां स्थान हासिल किया. अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में नन्ही खातून ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया. वहीं मुस्कान परवीन ने 92.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर सातवां स्थान प्राप्त किया. अगम स्वराज ने 92.6 प्रतिशत अंक के साथ आठवां स्थान हासिल किया, जबकि नजर नायाब ने भी 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. नेहा कुमारी ने 91.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में दसवां स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के प्राचार्य मो. मेराज आलम ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता नवोदय विद्यालय की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है.अनुशासन, समर्पण और अध्ययन के प्रति गंभीरता के कारण विद्यालय के छात्र हर वर्ष बेहतर प्रदर्शन करते हैं. प्राचार्य ने आगे कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के अथक परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है. विद्यालय के शिक्षकों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों ने निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी की, जिसका परिणाम आज सामने है.शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >