प्रतिनिधि,किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की बदहाल हो गई है. पिछले चार दिनों से दिन में बिजली की आंख मिचौली जारी रहने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सुबह से ही बिजली कटने का सिलसिला शुरू होता है जो दिन भर जारी रहता है. गर्मी की आहट से ही बिजली की स्थिति बदहाल होने लगी है. बिजली नहीं रहने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों की पढ़ाई, पानी की आपूर्ति और कई जगहों पर मोटर नहीं चलने से पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई. मोबाइल चार्ज नहीं होने से लोगों का संपर्क भी प्रभावित हुआ. वहीं गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, ऐसे में बिजली कटौती लोगों की चिंता बढ़ा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल गर्मी शुरू होने से पहले ही बिजली की समस्या बढ़ जाती है. विभाग की ओर से बिजली व्यवस्था सुधारने की बात कही जाती है, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार नहीं होता. ग्रामीण क्षेत्रों में तो और भी बदतर स्थिति रहती है, जहां घंटों बिजली गायब रहती है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.यदि समय रहते बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में समस्या और भी बढ़ सकती है.
गर्मी आने की आहट भी नहीं हुई कि दिघलबैंक में बिजली आपूर्ति बदहाल

गर्मी आने की आहट भी नहीं हुई कि दिघलबैंक में बिजली आपूर्ति बदहाल
Copied link
जिले के दिघलबैंक प्रखंड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की बदहाल हो गई है. पिछले चार दिनों से दिन में बिजली की आंख मिचौली जारी रहने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा