विद्युत तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान व विश्वसनीय सूत्रों के जरिये छत्तरगाछ बाजार में गिरोह के सरगना तक पहुंची.

पहाड़कट्टा पहाड़कट्टा थाना की पुलिस ने विद्युत तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरोह के सदस्य की निशानदेही पर पुलिस ने 2 हजार मीटर चोरी के तार, 1 पिकअप वाहन, 1 बाइक व 4 मोबाइल को जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपित पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के सातमेढ़ी गांव निवासी मो यूसुफ पिता इस्माइल व कोल्था पुल निवासी रजाबुल पिता मो हजरत तथा तीसरा आरोपित ठाकुरगंज प्रखंड के सुखानी थाना अंतर्गत सुरीभीठा गांव का शमशेर आलम पिता अजहर बताया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि बीते 30 अप्रैल को एक निजी कंपनी के संवेदक अकबर अली ने पहाड़कट्टा थाना में आवेदन देकर विद्युत तार चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. प्राथमिकी में कहा गया है कि छत्तरगाछ पंचायत अंतर्गत ग्राम इंदरपुर काली मंदिर के पास उनके द्वारा लगाई गई बिजली की नई तार को 26 अप्रैल की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा काट लिया गया था. इस सम्बंध में थाना कांड संख्या 90/26 दर्ज कराया गया है. कांड दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान व विश्वसनीय सूत्रों के जरिये छत्तरगाछ बाजार में गिरोह के सरगना तक पहुंची. जिसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी व चोरी हुए विद्युत तार की बरामदगी की जा सकी है. पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि तार चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पुलिस आरोपितों का अपराधी इतिहास खंगाल रही है. अनुसंधान में अन्य जो भी दोषी पाये जाएंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जायेगी. गिरफ्तारी अभियान में तत्कालीन छत्तरगाछ कैम्प प्रभारी रामबहादुर शर्मा सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >