ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी निकास द्वार पर ई-रिक्शा का जमावड़ा, रोज़ लगता जाम

ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में स्थित निकासी द्वार पर अव्यवस्थित तरीके से टोटो (ई-रिक्शा) खड़े किए जाने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

ठाकुरगंज ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में स्थित निकासी द्वार पर अव्यवस्थित तरीके से टोटो (ई-रिक्शा) खड़े किए जाने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मनमाने तरीके से टोटो लगाने के कारण यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलते ही रास्ता संकरा हो जाता है और उस पर दर्जनों टोटो खड़े रहने से जाम की स्थिति बन जाती है. सुबह और शाम के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जब ट्रेन आने-जाने के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में बुजुर्ग, महिलाएं व सामान लेकर चलने वाले यात्रियों के लिए निकलना तक मुश्किल हो जाता है. कई यात्रियों ने बताया की एक तरफ ई-रिक्शा और दूसरी तरफ मछली की दुकानें आम लोग कैसे मुख्य सड़क पर आये यह समस्या हर दिन बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. प्रशासन की अनदेखी के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >