सक्रिय युवाओं को शांत समिति में जोड़ना का डीएम ने किया आग्रह

सरस्वती पूजा को लेकर समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई

सरस्वती पूजा को शांतपूर्ण संपन्न कराने को ले डीएम व एसपी ने शांति समिति के साथ की बैठक

किशनगंज

सरस्वती पूजा को लेकर समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में सरस्वती पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई. साथ ही अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, विशेष रूप से बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नशा एवं अशोभनीय गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई.

बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूजा हेतु लाइसेंस शत-प्रतिशत अनिवार्य होगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीजे का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. जिला पदाधिकारी ने शांति समिति एवं पूजा समितियों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में लंबे समय से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का वातावरण बना हुआ है. उन्होंने युवा वर्ग, विशेषकर सोशल मीडिया पर सक्रिय एवं जागरूक युवाओं को शांति समिति से जोड़ने का आग्रह किया, ताकि सिविल सोसाइटी से बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके. उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा जिले के 100 से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है. बंगाल से बिहार आने वाले टोटो की सघन जांच की जा रही है तथा नियमों के उल्लंघन पर जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है. साफ-सफाई की व्यवस्था नगर परिषद द्वारा सुदृढ़ की जा रही है. जिला पदाधिकारी ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि यदि सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री संज्ञान में आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा मुख्यतः बच्चों एवं विद्यार्थियों का पर्व है, इसे शांति एवं अनुशासन के साथ मनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान साफ-सफाई प्रशासन एवं आम जनमानस की संयुक्त जिम्मेदारी है. उन्होंने जानकारी दी कि पूजा लाइसेंस हेतु न्यूनतम पांच व्यक्तियों के नाम एवं दस अन्य सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी के साथ आवेदन अनिवार्य होगा.

बैठक में एडीएम (आपदा), जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, जिला पदाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी चंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BASANT YADAV

BASANT YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >