जिलाधिकारी ने सुनीं जन-समस्याएं

जिलाधिकारी ने सुनीं जन-समस्याएं

कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति व आगंतुकों के लिए बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

किशनगंज. बिहार सरकार के सात निश्चय-2 के अंतर्गत ”सबका सम्मान-जीवन आसान” को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल राज ने आम जनमानस की समस्याओं को सुना. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सप्ताह में दो दिन, सोमवार व शुक्रवार को, सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जाये. साथ ही प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी का विधिवत संधारण करते हुए प्राप्त शिकायतों की प्रविष्टि व समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. इसके अतिरिक्त प्रखंड, पंचायत व जिला स्तर पर प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग अनिवार्य की गयी है.

किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी को तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है. जिला पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. यदि किसी कारणवश संबंधित पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित हों, तो उनके स्थान पर अधिकृत पदाधिकारी आमजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे.

जो पदाधिकारी एक से अधिक कार्यालयों के प्रभार में हैं, वे सोमवार व शुक्रवार को सुविधानुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों से मिलना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देशों की अवहेलना या बिना सूचना के अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >