किशनगंज आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन- 2025 के मद्देनजर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आसूचना समिति की बैठक आहुत की गई. इस बैठक में जिला आसूचना समिति के सदस्यों यथा एसएसबी 12वीं एवं 19 वीं बटालियन, पुलिस पदाधिकारी, राज्यकर सहायक आयुक्त, पुलिस अधीक्षक जीआरपी कटिहार, सीमा शुल्क अधीक्षक, अग्रणी बैंक पदाधिकारी, विशेष शाखा पदाधिकारी सहित प्रवर्तन तंत्र के अन्य पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा उपस्थित सभी प्रवर्तन एजेंसियों को विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने एवं विशेष सतर्कता बरतने एवं निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. विशेष कर भारत-नेपाल सीमा से इलिगल कैश, शराब, ड्रग्स, नारकोटिक्स, फेक करेंसी आदि के आवागमन की संभावना पर आपसी समन्वय से अनुश्रवण करने एवं अधीनस्थ एजेंसियों को सक्रिय करते हुए इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने एवं सम्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश सभी प्रवर्तन एजेंसियों को दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
