नियमित भजन-कीर्तन से जीवन में आता है साकारात्मक बदलाव

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत अंतर्गत सुहिया हाट में शनिवार को एक दिवसीय भव्य शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ

किशनगंज टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत अंतर्गत सुहिया हाट में शनिवार को एक दिवसीय भव्य शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में शिव शिष्य गोपाल प्रसाद ने अपने ओजस्वी और प्रेरणादायी प्रवचनों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि नियमित भजन-कीर्तन, सत्संग में सहभागिता और सेवा भाव से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव है. कार्यक्रम के दौरान भजन- कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिमय गीतों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया. श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए और पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल गूंज उठा. प्रमुख रूप से प्रवीण कुमार दास, संजय कुमार सिंह, झड़ीलाल साह, दिलीप कुमार यादव, चमन लाल साह, राजेंद्र प्रसाद मंडल, पूर्व मुखिया उद्यानंद मंडल, शिव शंकर पासवान एवं अनिरुद्ध प्रसाद शाह सहित दर्जनों लोगों ने आयोजन की व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई. कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. एकदिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम संध्या 5:30 बजे भव्य आरती के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >