पदावली कीर्तन में रासलीला के प्रसंग सुन भक्ति में डूबे श्रद्धालु

पदावली कीर्तन में रासलीला के प्रसंग सुन भक्ति में डूबे श्रद्धालु

डुमरिया में आयोजित हरिनाम संकीर्तन के चौथे दिन बही भक्ति की बयार, आज नगर कीर्तन के साथ होगा समापन

किशनगंज. शहर के डुमरिया में महाप्रभु सतनाम संघ के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को भक्ति की बयार बही. कार्यक्रम के दौरान आयोजित पदावली कीर्तन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

राधा-कृष्ण की दिव्य लीला का वर्णन

शनिवार को आयोजित विशेष पदावली कीर्तन में राधा-कृष्ण की दिव्य रासलीला का विस्तार से वर्णन किया गया. कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों और प्रसंगों के माध्यम से भक्तों को द्वापर युग के आध्यात्मिक प्रेम का साक्षात्कार कराया गया. रासलीला के इन प्रसंगों को सुनकर पंडाल में मौजूद सैकड़ों भक्त भक्ति भाव में डूब गए और झूमते हुए नृत्य करने लगे.

आज निकलेगी भव्य नगर कीर्तन

पांच दिनों से चल रहे इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का समापन रविवार को होगा. समापन के अवसर पर रविवार सुबह भव्य नगर कीर्तन निकाला जायेगा, जिसमें भक्त हरिनाम का जाप करते हुए मोहल्ले का भ्रमण करेंगे. संकीर्तन की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जहाँ श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया जायेगा.

शांति व सद्भावना का संदेश

महाप्रभु सतनाम संघ के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सद्भावना और भक्ति का संदेश फैलाना है. इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है. संकीर्तन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >