युवक का घर में फांसी के फंदे से लटका मिला शव

शहर के मिलनपल्ली दुर्गा मंदिर के समीप स्थित घर में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

किशनगंज शहर के मिलनपल्ली दुर्गा मंदिर के समीप स्थित घर में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान दिघलबैंक थाना क्षेत्र के काकड़बाड़ी गांव निवासी शिव कुमार गणेश के रूप में की गई है. शिव कुमार इंटर की पढ़ाई के साथ-साथ एक मॉल में काम भी करता था, लेकिन रविवार शाम में वह तबीयत खराब होने की बात कह कर मॉल से निकल गया था. मॉल बंद होने के बाद जब उसके साथी रूम में पहुंचे तो देखा कि शिव कुमार फांसी के फंदे से झूलता मिला. साथियों ने फौरन उसे फंदे से नीचे उतारा और शिव कुमार को जीवित मानकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डयूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा जांचोपरांत उसे मृत घोषित करते ही साथियों के होश उड़ गए. साथियों ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी. इस बीच अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर टाउन थाने की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया और शिकायत दर्ज किये बगैर ही देर रात शव को लेकर पैत्रिक निवास लौट गए. घटना को लेकर इलाके में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >