आंधी-बारिश में किसानों की केले व मक्के की फसल बर्बाद

Power Outage in Dighalbank for 18 Hours; Daily Life Thrown into Chaos

पहाड़कट्टा. तेज आंधी व मूसलाधार बारिश ने पोठिया प्रखंड में भयंकर तबाही मचायी है. शनिवार की मध्य रात्रि से शुरू हुई आंधी-तूफान से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तेज हवा के साथ आयी इस प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगह विशाल पेड़-पौधे उखड़कर गिर गए. लोगो के कच्चे मकान का टीना दूर जाकर गिराने से लोग बाल-बाल बचें हैं. किसानों के आम, केला, मक्का आदि फसलों को भारी क्षति पहुंचा है. कई स्थानों पर सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित रहा. सबसे अधिक नुकसान कच्चे और टीन से बने घरों को हुआ है. तेज हवा के कारण कई कच्चे घरों की छतें उड़ गई, जिससे लोगों को रातभर खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी. बारिश में कई परिवारों का सामान भी भीगकर नष्ट हो गया. किसानों के लिए यह आपदा किसी बड़े झटके से कम नहीं है. तेज हवा और बारिश के कारण मक्का और केला की फसलें जमीन पर गिर गईं, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है. खासकर आम और केले की फसल, जो इस समय तैयार हो रही थी, उसे काफी नुकसान हुआ है. रायपुर पंचायत के खरखड़ी निवासी किसान देव कुमार दास का तीन बीघा में लगा करीब दो हजार केले का पेड़ आंधी व तूफान से गिरकर पूरी तरह बर्बाद हो गया. पोठिया प्रखंड में दिनभर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही. इस कारण लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन स्थिति का जायजा लेने पहुंची. कृषि विभाग द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >