Kishanganj, शनिवार को हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में सराबोर रहा माहौल
Copied link
शनिवार को हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में सराबोर रहा माहौल
ठाकुरगंज (किशनगंज ) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट,
शनिवार के पावन अवसर पर स्थानीय हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी . सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा पाठ का दौर चलता रहा. भक्तों ने बजरंगबली के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की. मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा . श्रद्धालुओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रसाद अर्पित किया गया . कई श्रद्धालु विशेष रूप से शनिवार की पूजा के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से भी मंदिर पहुंचे. पूजा के दौरान मंदिर में अनुशासन एवं श्रद्धा का सुंदर वातावरण देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यता है कि सच्चे मन से की गई आराधना से संकट दूर होते हैं एवं मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. सुबह से लेकर देर तक मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.