हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

किशनगंज. किशनगंज मुख्यालय में मंगलवार को सुबह से ही हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी. हनुमान मंदिरों में महा आरती, भंडारा, सुंदर कांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ और राम चरित मानस पाठ किया गया. साथ ही हनुमान भक्तों की ओर से शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर डुमरिया, स्थित हनुमान मंदिर, बिहार बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर, महावीर मार्ग रोड स्थित हनुमान मंदिर, धरमगंज स्थित हनुमान मंदिर, ढेकसारा स्थित हनुमान मंदिर एवं कई अन्य जगह-जगह पर संध्या भंडारा का भी आयोजन किया गया. दूधाधारी मठ के हनुमान मंदिर में हनुमान जी के दुग्धाभिषेक किया गया. साथ ही विशेष पूजा-अर्चना की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >