झाला पंचायत में पैक्स गोदाम निर्माण अधर में, किसान परेशान

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झाला पंचायत के पश्चिम झाला गांव में पिछले एक वर्ष से निर्माणाधीन पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) गोदाम का कार्य फिलहाल ठप पड़ा हुआ है

किशनगंज टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झाला पंचायत के पश्चिम झाला गांव में पिछले एक वर्ष से निर्माणाधीन पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) गोदाम का कार्य फिलहाल ठप पड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार, पैक्स चुनाव के बाद से ही निर्माण कार्य बंद है, जिससे स्थानीय किसानों और पैक्स अध्यक्ष को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि गोदाम अब तक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है. भवन में न तो जमीन का फर्श पूरा किया गया है और न ही गोदाम का दरवाजा लगाया गया है. मजबूरी में अस्थायी स्थानों पर अनाज रखना पड़ रहा है, जिससे उसके खराब होने का खतरा लगातार बना हुआ है. इस संबंध में कनीय अभियंता तनवीर आलम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट विभाग को भेजी जा रही है और आगे की कार्रवाई विभागीय स्तर पर की जाएगी. उल्लेखनीय है कि हवाकोल एवं झाला पंचायत में एक साथ पैक्स गोदाम निर्माण कार्य शुरू किया गया था. जहां हवाकोल पंचायत में निर्माण कार्य पूर्ण कर अनाज का भंडारण शुरू कर दिया गया है, वहीं झाला पंचायत का गोदाम अब भी अधूरा पड़ा है. स्थानीय किसानों में इस स्थिति को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है. किसानों का कहना है कि यदि समय पर गोदाम बन गया होता तो उन्हें अपने उत्पाद के भंडारण और विपणन में काफी सुविधा मिलती. ग्रामीणों एवं किसानों ने जिला पदाधिकारी से मांग की है कि संवेदक व विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराकर किसानों को राहत प्रदान की जाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >