चाय बगान पर जबरन कब्जा व पांच लाख की रंगदारी की एसपी से शिकायत

चाय बगान पर जबरन कब्जा व पांच लाख की रंगदारी की एसपी से शिकायत

ठाकुरगंज के लाहुगांव मौजा का मामला, एसडीपीओ ने कहा-दूसरे पक्ष को जारी किया गया है नोटिस

किशनगंज. चाय बगान में जबरन कब्जा करने व पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के विधाननगर निवासी किशन केड़िया ने सोमवार को एसपी संतोष कुमार को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. एसपी ने भी जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. दिए गए आवेदन के अनुसार मौजा लाहुगांव में जमीन उनके और उनके परिवार के नाम से दर्ज है, जहां वर्षों से चाय बगान संचालित हो रहा है. आरोप है कि ठाकुरगंज के कुछ लोग उनके बगान में जबरन घुस आए व खंभा-खूंटा गाड़कर घर बनाने की कोशिश करने लगे. इस घटना के बाद जमीन मालिक ने अपने साथ अनहोनी की आशंका जतायी है. आवेदन में यह भी कहा गया है कि घटना के दिन ही ठाकुरगंज थानाध्यक्ष व अंचल अधिकारी को शिकायत दी गयी थी. एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. हालांकि दूसरे पक्ष को भी नोटिस जारी किया गया है. दूसरे पक्ष ने अपनी राय अभी तक नहीं रखी हैं. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >