जीविका दीदियों के हाथों में कैंटीन की कमान

जीविका दीदियों के हाथों में कैंटीन की कमान

प्रखंड कार्यालय परिसर में कैंटीन का शुभारंभ, बीडीओ ने कहा- आत्मनिर्भरता व सामाजिक बदलाव की है यह कहानी

ठाकुरगंज. प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए शिवगुरु जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य कृष्ण जीविका दीदी द्वारा कैंटीन का भव्य शुभारंभ किया गया. यह पहल न सिर्फ ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम बनेगी, बल्कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों के लिए भी बड़ी सुविधा साबित होगी.

शुद्ध व सुलभ खानपान की व्यवस्था

इस नयी कैंटीन में उचित मूल्य पर शुद्ध व स्वादिष्ट नाश्ता, भोजन और चाय की व्यवस्था की गई है. इससे प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों के साथ-साथ रोजाना विभिन्न कार्यों से आने वाले सैकड़ों आम नागरिकों को अब परिसर के भीतर ही बेहतर और सुलभ खानपान उपलब्ध हो सकेगा. स्थानीय स्तर पर शुरू हुई इस पहल को महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है.

आत्मविश्वास व स्वरोजगार का संगम

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली ने जीविका दीदियों के हौसले की सराहना करते हुए कहा कि यह कैंटीन महज भोजन उपलब्ध कराने का केंद्र नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास, स्वरोजगार और सामाजिक बदलाव की एक नई इबारत लिख रही है. जीविका समूह की महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनकर समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं.

कैंटीन के उद्घाटन के अवसर पर अंचल अधिकारी, बीपीएम जीविका अमरेश अंशुमान, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट सुमी, जीविका कर्मी खुशबू सहित रौशनी संकुल संघ ठाकुरगंज की कई जीविका दीदियां और प्रखंड कर्मी मौजूद थे. सभी ने इस पहल का स्वागत किया और दीदियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >