फर्जी जीएसटी कागजात पर कोयले की तस्करी का भंडाफोड़, नौ ट्रक जब्त व छह गिरफ्तार

फर्जी जीएसटी कागजात पर कोयले की तस्करी का भंडाफोड़, नौ ट्रक जब्त व छह गिरफ्तार

झारखंड व यूपी के रहने वाले हैं आरोपित, एसपी के निर्देश पर विशेष टीम ने की कार्रवाई

किशनगंज. फर्जी जीएसटी पेपर के साथ कोयला लदे नौ वाहनों को किशनगंज पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त किया है. पुलिस ने फर्जी जीएसटी कागजात तैयार कर अवैध एवं संगठित तरीके से कोयले का परिवहन करने वाले वाहन मालिक, चालकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया है. एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने गलगलिया चेकपोस्ट पर कोयला लदे वाहनो को जब्त किया है. गिरफ्तार सभी अभियुक्त यूपी, झारखंड के रहने वाले है. दरअसल एसपी संतोष कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि वाहन मालिक द्वारा वाहन का फर्जी जीएसटी कागजात तैयार कर अवैध एवं संगठित तरीके से कोयला का परिवहन किया जा रहा है. टीम द्वारा पूर्व में बीते 25 अप्रैल को गलगलिया चेक पोस्ट पर 4 वाहन जब्त कर चार वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इसी क्रम में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में विशेष टीम द्वारा जॉच के क्रम में नौ (09) कोयला वाहन (ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से 06 वाहन, गलगलिया थाना क्षेत्र से 02 वाहन एवं किशनगंज थाना क्षेत्र से 01 वाहन) को जब्त कर जांच किया गया. जांच के क्रम में सभी वाहन के कागजात फर्जी पाये गये. सभी नौ वाहनों में से 6 वाहन मालिक गुलशनवर उम्र 40 वर्ष पिता हुसैन अहमद ग्राम करमाकरौली, जिला-मुजफ्फरपुर, वसीम उम्र 42 वर्ष पिता -तुर्रब, ग्राम व थाना-काकरौली, जिला-मुजफ्फरपुर, मारूफ उम्र 40 वर्ष पिता खलील, ग्राम-बहेड़ी, थाना कोतवाली, जिला-मुजफ्फरपुर, आकाश कुमार पाठक उम्र-28 वर्ष पिता अशोक पाठक, ग्राम -सिरका, थाना-मांडु, जिला-रामगढ़ (झारखण्ड), मो रिजवान उम्र-22 वर्ष पिता -मो नूर हसन, ग्राम-देवीदास, थाना-खतौली, जिला-मुजफ्फरपुर, मो अकलम उम्र-39 वर्ष पे-मो० अली, सा०-काकरौली, थाना-काकरौली, जिला-मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया तथा शेष 3 वाहन चालक-मालिक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही. इस संदर्भ में ठाकुरगंज, गलगलिया एवं किशनगंज थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >